फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh old Man Drowns Canal While Stepping Out to Relieve Himself Sustained Livelihood Through Farming

Azamgarh News: शौच के लिए गए वृद्ध की नहर में डूबने से मौत, खेती से करते थे भरण-पोषण; मचा कोहराम

Sun, 17 May 2026 11:26 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 17 May 2026 11:26 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में डूबने से 70 वर्षीय रामशब्द यादव की मौत हो गई। वह सुबह टहलने और शौच के लिए गए थे, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Azamgarh old Man Drowns Canal While Stepping Out to Relieve Himself Sustained Livelihood Through Farming
रामशब्द यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार भोर शारदा सहायक नहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के बड़हरडीह स्थित शारदा सहायक नहर की है। मोलनापुर गांव निवासी रामशब्द यादव (70) रोज की तरह रविवार सुबह करीब चार बजे टहलते हुए नहर की ओर गए थे। परिजनों के अनुसार वह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। शौच के बाद वह नहर के पास पानी छूने के लिए नीचे उतरे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद गांव के लोग टहलते हुए नहर किनारे पहुंचे तो पानी में शव उतराता देख दंग रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना पर पहुंची महराजगंज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि रामशब्द यादव खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा ओमप्रकाश यादव और एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी मुखराजी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि वृद्ध सुबह शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed