{"_id":"60d5cc426146316c10271c13","slug":"azamgarh-news-when-scolded-for-mobile-charging-the-girl-committed-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: मोबाइल चार्जिंग को लेकर पड़ी डांट तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से झूलकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: मोबाइल चार्जिंग को लेकर पड़ी डांट तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से झूलकर दे दी जान
Fri, 25 Jun 2021 06:00 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:00 PM IST
सार
रौनापार थाना क्षेत्र के नैनिजोर गांव का मामला है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो काजल का शव चुल्ले से फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के नैनिजोर गांव की रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार को दिन में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नैनिजोर गांव की काजल साहनी (18) पुत्री गोपाल साहनी का शुक्रवार की सुबह परिजनों से मोबाइल चार्जिंग को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद डांट से आहत काजल अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन उसे बुलाने लगे तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो काजल का शव चुल्ले से फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
आनन-फानन सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ तारकेश्वर राय ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग को लेकर परिजनों से कहासुनी के बाद युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन