{"_id":"5bc61ee9bdec2269af64858b","slug":"azamgarh-murder-funeral-after-builting-wall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में हत्याः पुलिस ने रातभर में बनवाई दीवार, तब परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में हत्याः पुलिस ने रातभर में बनवाई दीवार, तब परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, जानिए मामला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ में सोमवार को हुए हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस के सामने रख दी कि जब तक दीवार नहीं बनेगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। ऐसे में पुलिस फोर्स की तैनाती कर रातभर दीवार में दीवार खड़ी की गई।
दीवार बनने के बाद मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसकी जोरों पर चर्चा है। उधर घटना के बाद एहतियातन गांव में एक सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही।
तरवां थाना क्षेत्र के अवनी गांव निवासी अत्रेय सिंह का पट्टीदार राजेश सिंह से जमीन के विवाद का मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा था। लंबी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अत्रेय के पक्ष में फैसला सुना दिया। कोर्ट के फैसले के पास अत्रेय रविवार को उक्त जमीन पर दीवार खड़ी कर रहा था।
विज्ञापन
जिसका विरोध करते हुए विपक्षी रविवार की देर रात ना केवल अत्रेय की दीवार ढहा दिया बल्कि गोली मारकर अत्रेय की हत्या कर दी। वहीं गोली से अत्रेय की पत्नी अनिता और बेटी शिखा घायल हो गई। सोमवार को अत्रेय की लाश पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंची।

पत्नी व बेटी अस्पताल में भर्ती
बनाई गई दीवार
- फोटो : amar ujala
इस दौरान बनारस में भर्ती उसकी पत्नी और बेटी भी घर आई। परिजनों ने शर्त रखी कि जिस दीवार के लिए पति की जान चली गई। वह दीवार खड़ी बनने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस दीवार जुड़वाने को तैयार हो गई। रात को ही राजगीर और मजदूरों को बुलवाकर दीवार जुड़वाई गई।
जनरेटर आदि के उजाले में पुलिस ने दीवार को जुड़वाया। मंगलवार की सुबह अत्रेय का अंतिम संस्कार के बाद उसकी बेटी और पत्नी फिर बनारस जाकर अस्पताल में भर्ती हो गई। इस घटना की क्षेत्र में जोरों की चर्चा है।
लालगंज सीओ सच्चिदानंद का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में अत्रेय की दीवार जुड़वाई गई। दीवार बन जाने के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव का माहौल शांत है। ऐहतियातन गांव में एक सेक्शन पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही।