फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh MP SP supremo Akhilesh Yadav gives one crore to fight Corona

आजमगढ़ सांसद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कोरोना से लड़ने को दिया एक करोड़

Wed, 25 Mar 2020 10:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 25 Mar 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh MP SP supremo Akhilesh Yadav gives one crore to fight Corona
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी अपने हाथ खोल दिए हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ सांसद और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक करोड़ रुपये मेडिकल कालेज को देने की संस्तुति की। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लाक डाउन घोषित कर दिया है। इन सबके बीच मास्क और सैनिटाइजर की कमी आम लोगों को परेशान किए हुए है तो स्वास्थ्य विभाग संसाधनों की कमी से जूझ रहा है।

विज्ञापन


इसे देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने मदद को हाथ बढ़ाए हैं। मंगलवार को लालगंज सांसद संगीता आजाद ने 50 लाख रुपये दिए। वहीं, विधायक पति आजाद अरिमर्दन ने 25 लाख, सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने 15 लाख और अतरौलिया विधायक संग्राम यादव ने 25 लाख रुपये अपनी निधि से दिए जाने की संस्तुति की। वहीं बुधवार को आजमगढ़ सांसद और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपये मेडिकल कालेज को पीपीई और टेस्टिंग किट की खरीद के लिए देने की संस्तुति की। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक उनके द्वारा धनराशि स्वीकृत करने का पत्र विभाग के पास नहीं पहुंचा है। वहीं, एमएलसी यशवंत सिंह ने भी 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसमें 12.50 लाख आजमगढ़ और 12.50 लाख मऊ के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सांसद निधि का पैसा ही आपदा में खर्च करने का निर्देश है। सीएमओ से खरीद किए जाने वाले सामानों की स्टीमेट मांगा गया है। स्टीमेट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विधायक निधि में अभी तक शासन स्तर से नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

अभिमन्यु कुमार सिंह, परियोजना निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed