Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Gang involved in thefts across three districts busted goods worth ₹20 lakh recovered three arrested

आजमगढ़: तीन जिलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 20 लाख का सामान बरामद, तीन गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 05:02 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: किशन चौबे Updated Thu, 19 Nov 2026 05:02 PM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस ने तीन जिलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना सुनील कुमार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में सरगना घायल हुआ। पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Azamgarh Gang involved in thefts across three districts busted goods worth ₹20 lakh recovered three arrested
आजमगढ़, चोरी गिरोह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का तरवां पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सुनील कुमार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सुनील के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभिषेक सिंह फरार है।

विज्ञापन


डस्टर कार से करते थे रेकी
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस चोरी की घटनाओं के खुलासे में जुटी थी। बुधवार रात कबूतरा बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य डस्टर कार से चोरी का सामान लेकर मऊ की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने लमिया मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक ने कार पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन बंद हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार सवार मेंहनगर थाना क्षेत्र के मालपार गांव निवासी राहुल कुमार और गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी नितेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कार से अहिरौली की टायर दुकान और सिंहपुर चकिया बाजार स्थित राधा हार्डवेयर की दुकान से चोरी किया गया सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Azamgarh Gang involved in thefts across three districts busted goods worth ₹20 lakh recovered three arrested
20 लाख का सामान बरामद - फोटो : Amar Ujala

झाड़ियों में छिपाकर रखा था सामान
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सुनील कुमार और अभिषेक सिंह के साथ मिलकर आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर रोशनपुर जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद किया गया। इसमें भरथीपुर स्थित टीवीएस एजेंसी से चोरी की गई मोटरसाइकिलें और मोबिल ऑयल के अलावा देवगांव, केराकत और अन्य स्थानों से चोरी किया गया सामान शामिल है।

पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है। इसमें डस्टर कार, चार मोटरसाइकिल, पेंट के 42 डिब्बे, मोबिल ऑयल के 84 डिब्बे, 15 टायर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, इन्वर्टर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।

मुठभेड़ में सरगना के पैर में लगी गोली
पूछताछ में गिरोह के सरगना सुनील कुमार की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, सुनील चोरी की अपाची मोटरसाइकिल लेकर सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। बृहस्पतिवार की भोर करीब चार बजे तरवां थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ फद्दूपुर तिराहे से आगे दर्रोपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे।
 

इसी दौरान सैदपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा। पुलिस के अनुसार, इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए पीएचसी तरवां भेजा।

सरगना पर 50 मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सुनील कुमार जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के लबेरुवा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 50 अभियोग दर्ज हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभिषेक सिंह जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव का निवासी है। वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed