फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh a man run away with fifty thousand rupess inside from union bank

आजमगढ़ः यूनियन बैंक के अंदर से 50 हजार लेकर भागा बदमाश, लोग देखते रह गए

Fri, 27 Jul 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 27 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh a man run away with fifty thousand rupess inside from union bank

विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के अहरौला यूनियन बैंक के अंदर से एक बदमाश 50 हजार रुपये लेकर एक बदमाश फरार हो गया लोग देखते रह गए।

यूनियन बैंक पर पैसा निकालने गया एक व्यक्ति शुक्रवार को उचक्कागिरी का शिकार हो गया। बैंक के कैश काउंटर पर पैसा निकालने के बाद कटे-फटे नोट बदलते समय पीछे खड़ा उचक्का  पचास हजार की गड्डी लेकर चंपत हो गया।

पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। उचक्के  की तलाश में बैंक पर लगे सीसी टीवी के रिकार्ड खंगाले जा रहे है।  अहरौला थाना क्षेत्र के मड़ना गांव निवासी रोहित मौर्य पुत्र इंद्रजीत का यूनियन बैंक के अहरौला शाखा में खाता है। शुक्रवार को वह अपने खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक पर पहुंचा।
विज्ञापन


कैश काउंटर से उसने एक लाख रुपये निकाले। कैशियर ने उसे पांच सौ के नोट की एक गड्डी दी और शेष पचास हजार फुटकर दे दिए। फुटकर में कुछ नोट कटे-फटे थे। पचास हजार की गड्डी काउंटर पर ही रखकर रोहित फटे-पुराने नोट छांटकर कैशियर को उसे बदलने को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान लाइन में उसके पीछे लगा युवक पचास हजार की गड्डी उठाकर चंपत हो गया। नोट बदलने के बाद रोहित का ध्यान पचास हजार की गड्डी की तरफ गया तो वह गायब मिला। सूचना पर अहरौला पुलिस पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

 यूबीआई अहरौला शाखा में इसके पूर्व भी उच्चकागिरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अभी कुछ माह पूर्व ही उदैना गांव निवासी विवेक उपाध्याय बैंक पर अपने खाते से पैसा निकालने पहुंचा था।


उसने खाते से दस हजार रुपये निकाला और पांच-पांच हजार कर अपने कुर्ते के अलग-अलग पॉकेट में रख लिया। इसी दौरान उच्चके ने उसके एक पाकेट में रखे पांच हजार रुपये को उड़ा दिया था। उस घटना का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed