फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: 25 thousand rewardee of the top 15 criminals arrested 

आजमगढ़ : जिले के टॉप-15 अपराधियों में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार 

Wed, 15 Jul 2020 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: 25 thousand rewardee of the top 15 criminals arrested 
गिरफ्तार किया गया 25 हजार का इनामी सुरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश सरकार की तर्ज पर आजमगढ़ पुलिस ने भी जिले के टॉप-15 अपराधियों की सूची बनाई है। इस सूची में शामिल 25 हजार के इनामी दुर्दांत अपराधी को निजामाबाद पुलिस ने मंगलवार की रात बड़ागांव नहर पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद किया है।

विज्ञापन


निजामाबाद पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र भ्रमण पर थी। फरिहां चौकी के पास निजामाबाद थाने की पूरी टीम मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ागांव नहर पुलिया पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल बड़ागांव नहर पुलिया पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा।

विज्ञापन

पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम खुद का बचाव करते हुए उसको घेर कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेंद्र उर्फ करिया नट पुत्र कन्हैया नट निवासी डोडोपुर थाना निजामाबाद बताया। सुरेंद्र दुर्दांत किस्म का अपराधी है। 

2005 में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। रानी की सराय व निजामाबाद थाने में उसके खिलाफ चोरी, लूट, जानलेवा हमला, अवैध शस्त्र, अवैध मादक पदार्थ से संबंधित 14 मामले दर्ज है। वह 25 हजार का इनामी है और निजामाबाद थाने का 24 ए हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed