{"_id":"5c31e7e7bdec22571c312858","slug":"azam-khan-reached-varanasi-for-political-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में आजम खान ने कहा, अयोध्या में मंदिर नहीं बनाना चाहती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में आजम खान ने कहा, अयोध्या में मंदिर नहीं बनाना चाहती भाजपा
Mon, 07 Jan 2019 10:40 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान ने भाजपा को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा राम मंदिर नहीं बनाना चाहती है। वह मंदिर के बहाने राजनीति कर रही है। बाबरी मस्जिद शिवसेना ने 1992 में गिराई थी और भाजपा ने उसका श्रेय ले लिया। कहा,1949 से वहां नमाज बंद है और मूर्ति स्थापित कर दी गई थी।
रविवार को मशावरती काउंसिल ऑफ इंडिया की चौथी बैठक में शामिल होने आए आजम खान ने पत्रकारों से कहा, यह गैर राजनीतिक संगठन है। राजनीतिक दलों को मशविरा देना हमारा कर्तव्य है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि महागठबंधन फासिस्ट विचारधारा वालों का बहिष्कार करे और उन्हें टिकट नहीं दें।
अयोध्या मामले में कहा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा तारीखों के निर्णय पर राजनीतिक पार्टियों, धर्मावलंबियों और सामाजिक संगठनों ने टिप्पणियां की हैं। अदालत को स्वत: संज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी कर अदालत पर भी एकतरफा फैसले के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बोले, अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला दूसरे पक्ष के हक में आता है तो सरकार को इस बारे में भी सोच विचार और तैयारी कर लेनी चाहिए। अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा और बोले, बहुत देरी कर दी है। ये तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी।
सीबीआई को केंद्र सरकार की कठपुतली बताया और बोले, सरकार चुनाव से पहले केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। इस दौरान रामपुर सदर विधायक अब्दुल्ला आजम खान, शकील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

...तो अखिलेश-शिवपाल एक साथ आ जाएंगे
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की राजनीतिक माहौल के बारे में पूछे जाने पर आजम ने कहा, गठबंधन के पक्ष और भाजपा के विरोध में हवा बनेगी तो अखिलेश यादव और शिवपाल यादव भी एक हो जाएंगे। दूसरी ओर उनके आगमन के मौके पर कार्यक्रम में सपा के स्थानीय नेता नजर नहीं आए। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सूचना नहीं होने का हवाला दिया तो आजम भी सपा नेताओं से कटे रहे।