फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azam khan effigy burnt at varanasi after objectionable comment

आजम खां के आपत्तिजनक टिप्पणी से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश, कई जगह फूंके पुतले

Thu, 29 Jun 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 29 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
azam khan effigy burnt at varanasi after objectionable comment
चेतगंज और सिगरा थाने में एफआईआर के लिए दिया पत्र - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना पर सपा नेता आजम खां के आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को वाराणसी शहर भर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कहीं पुतला जलाया गया तो कहीं थाने पहुंचकर एफआईआर कराने के लिए थानेदार को पत्रक सौंपा गया।
विज्ञापन


 हिंदू युवा वाहिनी महानगर के महानगर अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता चेतगंज थाने पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री के बयान की निंदा की। साथ ही थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र दिया।
विज्ञापन


हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष पंडित शिव तिवारी के नेतृत्व में आजम खां का पुतला कचहरी के पास फूंका है। इस दौरान उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गई। हिंदु युवा शक्ति के जिला सचिव रोशन कुमार पांडेय के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर आजम खां का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर देशद्रोह का मुकदमा चलाने  की मांग की गई। उधर, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक नवनीत पांडेय अतुल ने सिगरा थाने में आजम खां पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र दिया है।

इसके पूर्व मंच की बैठक सिगरा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर सिगरा थाने में पत्र दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed