फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ayushman yojna

इलाज के नाम पर लिए जा रहे हैं पैसे

Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ayushman yojna
वाराणसी। आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में इलाज कराने वालों को किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होती है, लेकिन अस्पतालों में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में कई ऐसे अस्पताल हैं जो इलाज तो कर रहे हैं, लेकिन पैसा मरीजों से भी ले रहे हैं। इस तरह की शिकायत सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे अस्पतालों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना शिकायत निवारण समिति की गुरुवार को हुई बैठक में ऐसे 94 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम की ओर से गठित समिति के अध्यक्ष एडीएम प्रोटोकाल अतुल कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब में हुई बैठक में शिकायतों की समीक्षा हुई। इसमें मरीजों की ओर से अस्पतालों के खिलाफ की गई शिकायतों पर समिति ने ऐसे अस्पतालों को काली सूची में डालने के साथ ही इसका पंजीकरण रद करने की चेतावनी दी। समिति के सदस्य सचिव डॉ. संजय राय ने बताया कि सभी पंजीकृत अस्पतालों को अपने यहां शिकायत पेटिका लगाने का निर्देश दिया गया है और मरीज किसी प्रकार की शिकायत योजना के तहत मिले टोल फ्री नंबर पर करा सकते हैं। बैठक में रमाकांत तिवारी, प्रदीप पांडेय, सागर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed