फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayurvedic medicines trial completed on 80 corona patients in Varanasi

वाराणसी में 80 कोरोना मरीजों पर आयुर्वेदिक दवाओं का ट्रॉयल पूरा, ऐसा आया परिणाम 

Sun, 20 Sep 2020 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 20 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic medicines trial completed on 80 corona patients in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू में भर्ती 80 कोरोना मरीजों को जो आयुर्वेदिक औषधियां दी गईं थीं, उसके पहले चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है। जिसमें सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद दूसरे चरण का ट्रॉयल शुरू होने वाला है। 

विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जिन संक्रमितों को दवाइयां दी गईं थीं।

उनके शरीर में न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हुई है, बल्कि उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ संबंधी परेशानी कम हुई और भूख भी बढ़ने लगी है। आयुर्वेद संकाय के डॉ. पीएस व्याडगी के साथ आयुर्वेद संकाय में वैद्य सुशील दुबे,  प्रो. वाईबी त्रिपाठी, न्यूरोलॉजी से डॉ. आरएन चौरसिया, ईएनटी से डॉ. विश्वंभर नाथ सिंह, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. केएन द्विवेदी आदि इस कार्य मे लगे रहे।
विज्ञापन


डॉ. व्याडगी ने बताया कि आईसोलेशन वार्ड में भर्ती 80 मरीजों को आयुर्वेदिक औषधि पंचगव्य घृत, गोजिह्वादी क्वाथ, शिरीषादी क्वाथ, शुंठी चूर्ण और संजीवनी बटी आयुर्वेद चिकित्सकों की देखरेख में दिया गया था। इसमें से आधे से अधिक मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मरीजों का फॉलोअप किया गया, जिससे कि दवा का असर पता चल सके। बताया कि अभी जो परिणाम आए हैं उसमें मरीज को सर्दी, खांसी, जुकाम से राहत के साथ ही भूख बढ़ना, कमजोरी दूर होना, गले मे खरास कम होना भी परिणाम में मिला है। मरीजों को किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं हुआ। अब दूसरे चरण में भी 80 मरीजों को दवाएं दी जाएंगी। 

दो ग्रुप में मरीजों को दी गई दवा 

  • पहला ग्रुप: गोजिह्वादी क़्वाथ- 30 एमएल दिन में दो बार संजीवनी बटी- 350 एमजी दिन में दो बार पञ्चगव्य घृत-10 ग्राम दिन में दो बार शुंठी चूर्ण- दो बार एक-एक ग्राम 
  • दूसरा ग्रुप: श्रीशादी क्वाथ 40 एमएल दिन में दो बार संजीवनी बटी- 350 एमजी दिन में दो बार पञ्चगव्य घृत-10 ग्राम दिन में दो बार शुुंठी चूर्ण- दो बार एक-एक ग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed