फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya Verdict security in purvanchal dist varanasi sonbhadra drone surveillance

Ayodhya Judgement: पूर्वांचल जिलों में दूसरे दिन भी सुरक्षाकर्मी मुस्तैद, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Sun, 10 Nov 2019 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Nov 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Verdict security in purvanchal dist varanasi sonbhadra drone surveillance
सोनभद्र में ड्रोन से रखी जा रही नजर। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्वांचल में प्रशासन सख्त हो गया है। हर जगह पुलिस बल निगरानी रखे हुए है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक प्रशासन नजर बनाए हुए है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में लोग सामान्य दिनों की तरह घूम रहे हैं। सभी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। लेकिन पुलिस सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरत रही है।

विज्ञापन


काशी में भी गंगा-जमुनी की तहजीब नजर आ रही है। लोग शांति के साथ घरों से बाहर और बाजारों की रुख रहे हैं। तो वहीं ईद ए मिलादुन्नबी का पर्व भी बनारस में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के हर क्षेत्र में बारावफात का जुलूस निकला जा रहा है। पुलिस बल भी हर तरफ नजर रखे हुए है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोनभद्र में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है, ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। राबर्ट्सगंज समेत अन्य कस्बों में ड्रोन कैमरे से अफवाह फैलाकर अशांति का माहौल पैदा करने वालों पर नजर रखी जा रही है। डीएम एस राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव भी मातहतों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। दूसरे दिन रविवार को भी फोर्स के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

पूर्वांचल में वाराणसी समेत, आजमगढ़, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली में पुलिस बल तैनात है। जिले में आला अधिकारी सड़कों पर घूम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। साथ लोगों से बात कर वहां के बारे में हालचाल जान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed