{"_id":"6057732a8ebc3e592e0ea898","slug":"ayodhya-resident-excise-soldier-shot-dead-in-roadways-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: रोडवेज परिसर में अयोध्या निवासी आबकारी सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: रोडवेज परिसर में अयोध्या निवासी आबकारी सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या
Sun, 21 Mar 2021 10:49 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक कुमार पांडे (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में रोडवेज स्टैंड पर रविवार रात लगभग 8:30 बजे गोली की आवाज सुन हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे तो एक सिपाही घायल अवस्था में मिला। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक आबकारी विभाग का सिपाही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार पांडे (47) पुत्र श्याम नारायण पांडे निवासी बेनीगंज जनपद अयोध्या आबकारी विभाग में वाराणसी में तैनात थे। रविवार को किसी बस से आजमगढ़ रोडवेज तक आए। रोडवेज परिसर में रात में उसने स्वयं को विभागीय राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आनन-फानन घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन