वाराणसी में आयकर विभाग ने मांगा एक्सिस बैंक का रिकार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस क्रम में गुरुवार को एक्सिस बैंक की चौक शाखा पर जमा खातों का रिकार्ड तलब किए जाने से हड़कंप मचा है। उधर सोशल मीडिया पर बनारस में बैंक की कई शाखाओं में जमा करीब 1.87 करोड़ रुपये आयकर की ओर से सीज किए जाने की खबर चलती रही ।
जबकि बैंक के कलस्टर हेड संतोष पंकज ने रुपये सीज करने की बात को खारिज करते हुए बताया कि आयकर ने कुछ खातों का रिकार्ड मांगा है, जिसे दे दिया गया।
आठ नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 500-1000 के पुराने नोट का चलन बंद करने के बाद बैंकों में इसे बदलने और जमा करने के लिए मारामारी मची रही। इसमें कुछ बैंकों और उनके अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहे हैं। इधर जिस तरह से आयकर, ईडी की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, उससे इसको और बल मिल रहा है।
गुरुवार को शाम सात बजे के बाद से सोशल मीडिया के साथ ही व्यापारियों आदि में एक्सिस बैंक की शाखा में जमा डेढ़ करोड़ रुपये सीज करने की चर्चा होती रही। बैंक के कलस्टर हेड संतोष पंकज ने बताया कि आयकर की ओर से चौक स्थित शाखा पर जमा एक खाते का डिटेल मांगा था।
कारोबारी की कार से 39.95 लाख बरामदगी की चर्चा
इसके अलावा 50 हजार से अधिक रुपये जमा करने वाले ऐसे खाताधारक जिन्होंने पैन नंबर नहीं दिया, उसका भी ब्योरा मांगा है।
वहीं शहर में एक कारोबारी की कार से 39.95 लाख रुपये बरामद होने की सूचना से गुरुवार की रात अफरातफरी की स्थिति मची रही। कुछ ही देर में यह सूचना समाचार चैनलों पर भी चलने लगी।
चर्चा यह भी रही कि वाराणसी के कारोबारी की कार से पुणे में रुपये बरामद हुए। हालांकि किसी भी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि पुलिस ने न तो कोई बरामदगी की है और न ही आयकर की टीम ने भी उनसे संपर्क किया है।