चंदौली: साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता, पुलिस ने कहा- ओटीपी और बैंक डिटेल साझा न करें; दिए टिप्स
जिले के कंदवा चौराहे पर पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया। पुलिस ने अनजान लिंक, ट्रेडिंग, लोन, सब्सिडी और फर्जी जॉब ऑफर से सावधान रहने और ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील की। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।
विस्तार
ट्रेडिंग, लोन और नौकरी के फर्जी ऑफर से रहें सावधान
महिला पुलिसकर्मी कल्याणी सिंह ने बताया कि साइबर ठग ट्रेडिंग और निवेश में आकर्षक मुनाफे का लालच देकर अनजान लिंक या ऐप के जरिए रकम जमा कराते हैं। इसी तरह लोन, सब्सिडी और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर भी फर्जी लिंक भेजकर ठगी की जाती है। उन्होंने लोगों से ऐसे लिंक पर क्लिक न करने और किसी ऑफर की सत्यता जांचे बिना भुगतान न करने की अपील की।
ओटीपी और कार्ड की जानकारी साझा न करें
महिला पुलिसकर्मी ने लोगों को बैंक खाते, एटीएम और क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्ड की वैधता तिथि, सीवीवी, पिन और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। बैंक या किसी अन्य संस्था के नाम पर फोन करने वाले व्यक्ति की बातों में आकर भी ऐसी जानकारी न दें।
ये भी पढ़ें: यूपी: सीएम योगी बोले- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा चुनाव का परिणाम, अब लड़ाई सिर्फ इस पर होगी
ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को रोकने की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है। लोगों से साइबर अपराध की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।