फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Awarded farmers at state level honored in villages

Varanasi News: प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किसानों का गांवों में हुआ सम्मान

Sun, 25 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Awarded farmers at state level honored in villages
वाराणसी। जिले के दो एफपीओ (किसान उत्पादन संगठन) और एक महिला किसान को लखनऊ में सम्मानित किया गया। पुरस्कार लेकर लौटे किसानों का शनिवार को उनके गांवों में भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

सेवापुरी के नमामि गंगे एफपीओ को दूध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर काम करने लिए प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित एफपीओ के चेयरमैन कैलाश नारायण सिंह ने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से अगस्त 2020 में नमामि गंगे का एफपीओ का गठन किया गया। ढाई साल में 500 किसान एफपीओ के सदस्य बन चुके हैं, जो दूध, मछली, मधुमक्खी और सब्जी का अच्छा उत्पादन कर लाभ कमा रहे हैं। प्रदेश के तीन एफपीओ में से एक बनारस के एफपीओ को दूध के उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए चुना गया। नमामि गंगे एफपीओ 150 सदस्यों के साथ करीब 500 लीटर दूध का उत्पादन कर पराग डेयरी को देता है। कपसेठी बाजार में पराग कलेक्शन सेंटर भी खोला गया है।
विज्ञापन

----------
फार्म मशीनरी बैंक के लिए हुए सम्मानित
फार्म मशीनरी बैंक के लिए चोलापुर कल्याण किसान उत्पादक संगठन कंपनी को प्रदेश स्तर पर सम्मान के लिए चुना गया। एफपीओ के निदेशक फौजदार ने बताया की पिछले वर्ष एफपीओ का गठन कर प्राकृतिक विधि से खेती करने वाले 326 किसानों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। किसानों की सुविधा के लिए 80 प्रतिशत अनुदान पर 15 लाख 20 हजार रुपये की लागत से ट्रैक्टर, थ्रेसर सहित चार कृषि यंत्र खरीदे गए हैं। इसका लाभ सदस्यों को मिल रहा है। शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शहद उत्पादन में महिला किसान अंजू का हुआ सम्मान
पिंडरा विकास खंड के रसुलहा गांव की महिला किसान अंजू देवी को प्रदेश स्तर पर विशिष्ठ महिला किसान सम्मान के लिए चुना गया। अंजू की सेहत ठीक न होने से उनके पति ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हाथों सम्मान प्राप्त किया। लौटने पर गांव में उनका स्वागत किया गया। अंजू हर साल 20 क्विंटल तक शहद का उत्पादन करती हैं। जिनको प्रदेश भर से चुनी गई तीन महिलाओं में से एक हैं। अंजू ने बताया कि पति के साथ मिलकर शहद का उत्पादन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed