{"_id":"6aa708b0e50df4082e01f59a","slug":"award-varanasi-news-c-20-vns1021-1542528-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीखो सिखाओ अवॉर्ड के लिए आवेदन 20 सितंबर तक, मिलेगा 3 लाख तक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीखो सिखाओ अवॉर्ड के लिए आवेदन 20 सितंबर तक, मिलेगा 3 लाख तक पुरस्कार
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें ‘सीखो सिखाओ अवॉर्ड्स 2026’ से नवाजा जाएगा। इसमें 5 श्रेणियों में शिक्षकों, स्कूलों और ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। कुल 16 विजेता और 16 उपविजेता सम्मानित होंगे। पुरस्कार की राशि 3 लाख रुपये तक होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया।
बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि डालमिया भारत फाउंडेशन द्वारा समर्थित अलाभकारी शैक्षिक संगठन, सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने सीखो सिखाओ अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा की। यह उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित करने वाली एक अनूठी पहल है। सीखो सिखाओ अवॉर्ड्स 2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पांच प्रमुख श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार ऐसे शिक्षकों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और ब्लॉक संसाधन केंद्रों को मिलेंगे, जिन्होंने शिक्षण-प्रशिक्षण, विद्यालय प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी और विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
शिक्षक पुरस्कार में प्रत्येक विजेता को एक लाख रुपये और उप-विजेता को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं विद्यालय, ग्राम पंचायत और बीआरसी पुरस्कार की प्रत्येक श्रेणी में विजेता को 3 लाख रुपये तथा उप-विजेता को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सीखो सिखाओ अवॉर्ड्स 2026 के लिए आवेदन 20 सितंबर तक लिए जाएंगे। विजेताओं की घोषणा 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में एक समारोह में होगी।