अवधेश राय हत्याकांड: तत्कालीन विवेचक की हुई अधूरी गवाही, मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी
अवधेश राय हत्याकांड मामले में गुरुवार को तत्कालीन विवेचक उदय भान सिंह की अधूरी गवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई। अदालत की समयावधि समाप्त होने के कारण गवाही पूरी नहीं हो सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवधेश राय हत्याकांड मामले में गुरुवार को तत्कालीन विवेचक उदय भान सिंह की अधूरी गवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई। अदालत की समयावधि समाप्त होने के कारण गवाही पूरी नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) सियाराम चौरसिया की अदालत ने शेष बयान और जिरह के लिए शुक्रवार की तिथि नियत की है।
मुख्य आरोपी बांदा जेल से माफिया मुख्तार अंसारी की भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। अदालत में गवाही के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, वादी के अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह और एडीजीसी ज्योति शंकर उपाध्याय मौजूद रहे।
तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय की अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। भाई अजय राय ने माफिया मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसी मामले में पिछली तिथि को इस आशय की रिपोर्ट आने पर गवाह उदयभान सिंह बीमार होने के चलते कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर गवाही देनें में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में कोर्ट ने उनकी गवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत इस मामले के विवेचक रहे उदयभान सिंह की गवाही दर्ज कराई गई।