फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Awadhesh Rai murder case Former MLA Sibgatullah Ansari testified in 31 year old case

अवधेश राय हत्याकांड: 31 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने दी गवाही, अब सुनवाई 7 को

Fri, 03 Feb 2023 06:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Feb 2023 06:42 PM IST
सार

वाराणसी में 31 साल पहले चर्चित अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में शुक्रवार को पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने गवाही दी। बयान और जिरह की कार्रवाई पूरी होने के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि सात फरवरी नियत कर दी। 

विज्ञापन
Awadhesh Rai murder case Former MLA Sibgatullah Ansari testified in 31 year old case
वाराणसी कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के साथ सिबगतुल्लाह अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में 31 साल पहले चर्चित अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में शुक्रवार को पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने गवाही दी। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्षी सिबगतुल्लाह अंसारी का अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी द्वारा बयान दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


बयान दर्ज होने के बाद साक्षी से अभियोजन की ओर से डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ला, एडीजीसी विनय कुमार सिंह और वादी के अधिवक्ताओं अनुज यादव व विकास सिंह द्वारा जिरह की गई। बचाव पक्ष के साक्षी से बयान और जिरह की कार्रवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अगले सफाई साक्षी के रूप में रामजी राय को साक्ष्य देने के लिए तलब किया। साथ ही इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 7 फरवरी नियत कर दी।
विज्ञापन


अवधेश राय पर दिनदहाड़े हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग
बता दें कि तीन अगस्त 1991 को पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के संबंध में अजय राय ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह और राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से 31 साल पुराना यह केस अदालत में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed