फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Autonomy of Agrasen Kanya PG College remains intact

Varanasi News: अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की स्वायत्तता बरकरार

Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Autonomy of Agrasen Kanya PG College remains intact
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की स्वायत्तता पर कोई संकट नहीं है। यूजीसी ने 14 फरवरी को पत्र जारी करके महाविद्यालय की स्वायत्तता बरकरार रखी है। विश्वविद्यालय को महाविद्यालय की स्वायत्तता पर निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। विश्वविद्यालय के हस्तक्षेप के कारण हम लोगों को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। यह कहना है श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मिथिलेश सिंह का।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माह भर बीतने के बाद भी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने यूजीसी के पत्र का कोई संज्ञान नहीं लिया है। यूजीसी ने हाईकोर्ट में तीन दिन पहले अपना काउंटर भी लगाया है, इसमें महाविद्यालय की स्वायत्तता तथा परीक्षा संचालन को वैध माना गया है। विश्वविद्यालय की ओर से कोई काउंटर फाइल नहीं किया गया है जबकि महाविद्यालय की प्राचार्य के नाम लगातार परीक्षा कराने की वैधता संबंधी पत्र जारी होते रहे। डॉ. सिंह ने कहा कि किसी भी स्वायत्त महाविद्यालय की परीक्षा यदि विश्वविद्यालय अधिग्रहीत करता है तो वह सिर्फ स्नातक तथा स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष की परीक्षा नियमानुसार चरणबद्ध ढंग से करा सकता है, न कि समस्त परीक्षाओं को एक साथ। 24 दिसंबर 2024 को विश्वविद्यालय की ओर से फरमान जारी किया गया कि जिसमें महाविद्यालय की समस्त परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा कराने का आदेश था। इस संबंध में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का जो भी निर्णय होगा उसका पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed