फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Auto drivers beaten inspector

दरोगा ने ऑटो चालकों को पीटा

Sun, 17 May 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 17 May 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers beaten inspector
थाना क्षेत्र के पंचक्रोशी-कपिलधारा मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे सवारियों के इंतजार में खड़े ऑटो चालकों पर पुराना पुल चौकी प्रभारी ने जमकर लाठियां बरसाईं। बेतरतीब ऑटो खड़े होने के कारण जाम लगने से वह नाराज थे। पिटाई से नाराज ऑटो चालक विरोध में उतर आए। उन्होंने धरना देने के बाद पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पंचक्रोशी-कपिलधारा मार्ग के मोड़ पर ऑटो चालक सवारियां बैठा रहे थे। तभी पुराना पुल चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव वहां पहुंचे। मोड़ पर बेतरतीब ऑटो खड़े होने से जाम लगने का हवाला देते हुए उन्होंने ऑटो चालकों पर लाठियां बरसाईं। चालक ऑटो छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। चौकी प्रभारी की पिटाई से सलारपुर के ऑटो चालक हरि चौहान, पंचक्रोशी के सुजीत और अवधेश सहित कई अन्य ऑटो चालक जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इससे नाराज ऑटो चालकों संचालन ठप कर पंचक्रोशी-कपिलधारा मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह दीनू भी यहां पहुंचे। फिर ऑटो चालकों ने पुराना पुल पुलिस चौकी का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष का कहना था कि पंचक्रोशी मार्ग पर नगर निगम ने ही ऑटो स्टैंड बनाया है। ऐसे में ऑटो चालकों की पिटाई सरासर गलत है। एसएसपी से मिलकर चौकी प्रभारी की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed