{"_id":"5fbb557035af5d7117525072","slug":"auto-driver-sexual-harassment-with-girl-child-pretense-of-giving-chocolate-accused-arrested-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मासूम से दुष्कर्म: चॉकलेट देने के बहाने की हैवानियत, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मासूम से दुष्कर्म: चॉकलेट देने के बहाने की हैवानियत, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Mon, 23 Nov 2020 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के एक मोहल्ले में 58 वर्ष के ऑटो चालक द्वारा घर के पास खेल रही बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी शुभ नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाना के एक मोहल्ले की मासूम बच्ची अपने घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान बगल में रहने वाले ऑटो चालक शुभ नारायण तिवारी ने बच्ची को गोद में लेकर दुलार करना शुरू कर दिया। इसके बाद चॉकलेट देने के बहाने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दर्द से कराह रही बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बच्ची के साथ हुई वारदात की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी अधेड़ को पकड़ कर जमकर पीटा।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।