{"_id":"5a7ed61b4f1c1b05738b6a29","slug":"auto-driver-set-an-example-of-humanity-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इतना पैसा भी नहीं डिगा पाया इस गरीब का ईमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतना पैसा भी नहीं डिगा पाया इस गरीब का ईमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 10 Feb 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग कहते हैं कि पैसा देखकर अच्छे-अच्छे लोगों का ईमान फिसल जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया के इस कहावत के उलट एक ऑटो चालक ने मिशाल पेश की। उसने साबित कर दिया कि समाज में अभी भी ईमानदारी जिंदा है।
जिले में एक ऑटो चालक ने डेढ़ लाख नगदी और आभूषणों से भरे बैग को वापस लौटा कर लोगों का ध्यान अपने ओर खींचा। चालक की ईमानदारी की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी टेंपो चालक कृष्ण कुमार गुप्ता ने दिल्ली से कमा कर लौट रहे रमेश नामक युवक को स्टेशन से ऑटो में बैठाया। सवारी को खेजुरी छोड़ कर चालक वापस स्टेशन पहुंचा।

कृष्ण कुमार गुप्ता की अचानक निगाह ऑटो में सवारी के छोड़ गए बैग पर पड़ी। खोलकर देखा तो उसमें डेढ़ लाख की नकदी और सोने के आभूषण मौजूद थे। चालक कृष्ण कुमार फौरन ऑटो लेकर खेजुरी स्टैंड पहुंचा, जहां रमेश खड़ा बिलख रहा था।
नकदी और आभूषण वह अपनी बहन की शादी के लिए दिल्ली से लेकर आया था। चालक कृष्णा ने रमेश को उसका बैग वापस किया तो उसने उसे गले से लगा लिया।
रमेश ने न सिर्फ आटो चालक का शुक्रिया अदा किया बल्कि अपनी बहन की शादी में आने का न्योता भी दिया। स्टैंड पर मौजूद दर्जनों लोग यह नजारा देख भावुक हो उठे।