{"_id":"696f7f44867b6b5cb4024173","slug":"auto-driver-murder-accused-arrested-in-police-encounter-in-varanasi-2026-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: ऑटो चालक की हत्या के बाद दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: ऑटो चालक की हत्या के बाद दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Jan 2026 06:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 20 Jan 2026 06:42 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस ने ऑटो चालक की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी ने सुंदरपुर से लंका नहीं जाने पर ऑटो चालक की हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुंदरपुर-नेवादा मार्ग पर मधुबन लॉन के पास ऑटो चालक की हत्या के आरोपी विष्णु यादव ने सोमवार देर रात कस्टडी में दरोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग की। चितईपुर पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बाएं पैर में लगी गोली से घायल आरोपी को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उधर, ऑटो चालक की शिनाख्त अशोक विहार कालोनी निवासी महेश यादव के रूप में हुई। आरोपी ने लंका नहीं जाने पर महेश यादव की पेपर ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि देर रात चितईपुर पुलिस की टीम आरोपी विष्णु को लेकर हत्या में उपयोग पेपर ब्लेड और अन्य सामान बरामद करने जा रही थी। इस बीच एसआई की पिस्टल छीनकर विष्णु ने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में विष्णु के बाएं पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। उपचार के बाद आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में विष्णु यादव ने बताया कि ऑटो चालक महेश यादव सोमवार रात सुंदरपुर के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। महेश को मंडुवाडीह जाना था। लंका जाने के लिए दबाव बनाया तो महेश ने इन्कार कर दिया। इस बीच गुस्से में आकर पेपर कटिंग वाले ब्लेड से उसकी गर्दन रेत दी। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि पहड़िया के अशोक विहार कॉलोनी निवासी महेश खुद की ऑटो से परिवार की जीविका चलाता था। पत्नी और तीन बच्चों की जिम्मेदारी महेश पर थी। महेश का भाई अभिषेक पहुंचा और शव की शिनाख्त की।
साइको जैसी हरकत, परिजनों ने बनाई दूरी
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी विष्णु के परिजन भी उसकी हरकतों से दूर हो गए। आरोपी ने अपनी छोटी अविवाहित बहन की पिटाई के बाद घर से भगा दिया था। साइको जैसी हरकतें करता था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह आसपास के लोगों से भी मारपीट करता था। हर कोई उससे त्रस्त था। यह भी पता था कि एक न एक दिन बड़ी वारदात कर सकता है। भागने के दौरान भी उसने स्थानीय लोगों पर हमले की कोशिश की।
साइको जैसी हरकत, परिजनों ने बनाई दूरी
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी विष्णु के परिजन भी उसकी हरकतों से दूर हो गए। आरोपी ने अपनी छोटी अविवाहित बहन की पिटाई के बाद घर से भगा दिया था। साइको जैसी हरकतें करता था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह आसपास के लोगों से भी मारपीट करता था। हर कोई उससे त्रस्त था। यह भी पता था कि एक न एक दिन बड़ी वारदात कर सकता है। भागने के दौरान भी उसने स्थानीय लोगों पर हमले की कोशिश की।