{"_id":"67c2bb166be065afba027915","slug":"auto-driver-commits-suicide-in-varanasi-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने की खुदकुशी: बच्चों के साथ खेला लूडो, फिर फंदे से लटककर मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक ने की खुदकुशी: बच्चों के साथ खेला लूडो, फिर फंदे से लटककर मौत को लगाया गले
Sat, 01 Mar 2025 01:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:15 PM IST
सार
वाराणसी जिले के रसूलगढ़ में रहने वाले ऑटो चालक ने फंदे से लटटकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में उसकी पत्नी नहीं थी, वह गांव की महिलाओं के साथ कथा सुनने के लिए सिरोह गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के रसूलगढ़ इलाके में ऑटो चालक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ में रहने वाला 35 वर्षीय अशोक केसरी ऑटो चलाता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तक अशोक अपने दोनों बच्चों के साथ लूडो खेला। इसके बाद बच्चों को सोने के लिए अपनी मां शीतला देवी के पास भेज दिया। फिर अपने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। अशोक की पत्नी सीमा केसरी चार दिन पहले गांव की महिलाओं के साथ कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए मध्य प्रदेश के सिहोर गई है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले अशोक ने सीमा से झगड़ा किया था। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया था। थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन