Atul Maheshwari Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से दें सपनों को उड़ान, दो दिन में पूरा करें ये काम
Atul Maheshwari Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि 15 सितंबर तक है। माहेश्वरी के लिए एक लिखित परीक्षा 88 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रवृत्ति के लिए एक लिखित परीक्षा 88 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। फॉर्म भरते समय विद्यार्थी लिखित परीक्षा के लिए अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के केवल नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले वही छात्र पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो।
बीपीएल कार्ड धारक परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2024 में आयोजित की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 46 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये वितरित किए गए थे।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें
एक एमबी से ज्यादा के न हों दस्तावेज
दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे छात्रों को परीक्षा में अपने साथ एक सहायक लाने की छूट प्रदान की गई है, जो छात्र से नीचे की कक्षा का होता चाहिए। सहायक को अपने साथ स्कूल का आई कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
इसे भी पढ़ें; बीएचयू: 50 साल भी नहीं पूरा कर सका नेपाल अध्ययन केंद्र, BHU से ही पढ़े हैं नेपाल के पीएम-गवर्नर
एक मोबाइल नंबर, एक आवेदन
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोवाइल नंवर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है। एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरें।