फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atul maheshwari scholarship examination organised today

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: सुनहरे भविष्य का सपना संजोए केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी

Mon, 29 Oct 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 29 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Atul maheshwari scholarship examination organised today
अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट पहडि़या में 3139 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 को लेकर छात्र-छात्रा बहुत उत्साहित दिखे। पहडि़या स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बनारस और आसपास के जिलों से आए 3139 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के कुल 4719 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें पहली पाली में 1448 और दूसरी पाली में 1691 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों इतना उत्साहित थे कि बनारस के आसपास भदोही, चंदौली, जौनपुर आदि जिलों से अभ्यर्थी भोर में ही परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों संग पहुंच गए। पहली पाली में 11 से 12.30 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए जैसे ही 9 बजे सूची चस्पा कराई गई, इसके बाद तो अपने अनुक्रमांक के हिसाब से कमरा नंबर का पता लगाने वालों की भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवेश पत्र, कमरा नंबर सहित अन्य समस्याओं का समाधान हेल्प डेस्क के माध्यम से कराया गया। पहली पाली में कक्षा 9-10 के पंजीकृत 2092 में 1448 और दूसरी पाली में 11-12वीं के 2627 में 1691 विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में अशोका इंस्टीट्यूट के वाईस चेयरमैन अमित मौर्य के निर्देशन में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को पूर्वांचल के तीन जिलों में हुई।  वाराणसी, गाजीपुर और सोनभद्र में छात्र-छात्राओं के अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed