{"_id":"63430500f3e4821b2267ca90","slug":"atul-maheshwari-scholarship-2022-last-date-to-apply-extended-by-three-days-now-fill-online-form-till-13-octob","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2022: आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ी, अब 13 तक भरें ऑनलाइन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2022: आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ी, अब 13 तक भरें ऑनलाइन फॉर्म
Sun, 09 Oct 2022 10:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:59 PM IST
सार
इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को अब तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। पहले अंतिम तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ाई गई थी। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए इसको फिर से 13 अक्तूबर तक बढ़ाया गया है। अभ्यर्थियों के पास बस तीन दिन का और मौका है। एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन के लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2022 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन
इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।