फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempted theft at UP Gramin bank in Varanasi by breaking skylight

बैंक चोरी का बड़ा प्रयास नाकाम: रोशनदान तोड़ चोरों ने अंदर किया प्रवेश, मेन लॉकर तोड़ने में नहीं मिली कामयाबी

Mon, 15 Dec 2025 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Dec 2025 10:30 AM IST
सार

 Varanasi News: वाराणसी जिले में बेखौफ चोरों ने बैंक का रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी करने की कोशिश की, लेकिन मेन लॉकर तोड़ने में चोर नाकाम रहे। 

विज्ञापन
Attempted theft at UP Gramin bank in Varanasi by breaking skylight
घटना के बाद जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में म्यूजियम मुनारी रोड पर घुरहूपुर गांव के सामने स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक को सोमवार की भोर में चोरों ने निशाना बनाया। बैंक का रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश करने के साथ ही चोरी का प्रयास किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


क्या है मामला
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सिंहपुर के मैनेजर अर्जुन निगम ने बताया कि कर्मचारी राजन से सूचना मिली कि बैंक में चोरी हुई है। मौके पर पहुंचा और बैंक का तला खोल कर अंदर देखा रोशनदान टूटा था। चोर म्यांमार बौद्ध मंदिर के दीवार से चढ़ कर बैंक का रोशनदान तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश किए। 
विज्ञापन




बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया। साथ ही चोर डीबीआर भी उठा ले गए। वहीं एक से लेकर पांच नंबर के सभी काउंटर का ताल तोड़ कर कागजात बिखेर डाले हैं। मैनेजर ने बताया कि मेन लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन टूट नहीं पाया है। जिससे नकदी की चोरी नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: चंदौली में गोली मारकर किशोर की हत्या, चोरी करके भाग रहे चोरों से भिड़ा था सोनू



बैंक में लगे सभी उपकरण व अलमारी को तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना में जांच में जुटी है। उधर, बईरीपुर गांव में स्थित महिलया माई मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र व घंटा चुरा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed