फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempted Murder of Former MP Dhananjay Singh case Arguments Conclude Verdict Expected Soon in Varanasi

Varanasi News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में बहस पूरी, जल्द आ सकता है फैसला

Sat, 11 Apr 2026 11:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 11 Apr 2026 11:29 AM IST
सार

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले में बहस पूरी हो चुकी है। मामले में जल्द ही फैसला आ सकता है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान धनंजय सिंह भी कोर्ट में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Attempted Murder of Former MP Dhananjay Singh case Arguments Conclude Verdict Expected Soon in Varanasi
धनंजय सिंह, पूर्व सांसद जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में शुक्रवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। अदालत ने निर्देश दिया है कि कोई पक्ष विधिक बिंदुओं पर लिखित बहस दाखिल करना चाहता है तो वह 13 अप्रैल तक दे सकता है। सुनवाई के दौरान धनंजय सिंह भी कोर्ट में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर एडीजीसी विनय सिंह ने दलीलें पूरी कर लीं। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा। 4 अक्तूबर 2002 को उस समय के सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी से जौनपुर जा रहे थे। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर में टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो सवार अभय सिंह और उनके साथियों ने कथित रूप से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। धनंजय सिंह की ओर से अभय सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed