फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempt to burn Manusmriti in BHU, 10 students arrested girl students clashed with female security personnel

Varanasi : बीएचयू में मनुस्मृति जलाने की कोशिश, 10 छात्र गिरफ्तार, महिला सुरक्षाकर्मियों से भिड़ीं छात्राएं

Thu, 26 Dec 2024 12:32 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 12:32 AM IST
सार

बीएचयू में प्राक्टोरियल बोर्ड और विरोध करने जा रहे छात्र छात्राओं के बीच जमकर झड़प हुई और माहौल गर्म हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने बदसलूकी का आरोप लगाया और धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। बीएसएम के सदस्य मनुस्मृति दहन दिवस मनाने पहुंचे थे। जिसके बाद 30 मिनट तक चली झड़प चली।
 

विज्ञापन
Attempt to burn Manusmriti in BHU, 10 students arrested girl students clashed with female security personnel
बीएचयू में प्रदर्शन करने जा रही छात्राओं से झड़प - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीएचयू में मनुस्मृति की प्रति जलाने के आरोप में प्रॉक्टोरियल बोर्ड कह महिला सुरक्षाकर्मियों और छात्र-छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। 30 मिनट तक चली झड़प के बाद देर रात पुलिस ने 10 छात्रों को गिरफ्तार कर लंका थाने भेज दिया। वहीं, दो-तीन छात्राओं से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन


बुधवार की रात कला संकाय चौराहे के पास भगत सिंह छात्र मोर्चा के सदस्य मनुस्मृति दहन दिवस मनाने पहुंचे थे। इस मामले की सूचना पाकर सुरक्षागार्ड भी सक्रिय थे। यहां छात्रों ने जैसे ही मनुस्मृति की प्रति में आग लगाई, वैसे ही सुरक्षागार्डाें ने उन्हें रोक दिया। तभी छात्राओं और महिला सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट और धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन


जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड की वैन में इन्हें बिठाया जा रहा था तो महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ जमकर हाथापाई हुई। बाल भी खींचे गए। बड़ी देर तक चले बवाल के बाद किसी तरह से मारपीट पर काबू पाया गया। इसके बाद लंका थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि चीफ प्रॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के साथ बद्तमीजी, सुरक्षाधिकारियों के साथ मारपीट, धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने और मनुस्मृति प्रति को जलाने की कोशिश करने के चलते इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। किसी भी तरह से कानून और व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed