{"_id":"659c379c164498c72609232d","slug":"attackers-shot-two-bullets-at-a-eunuch-who-was-going-home-on-foot-one-hit-his-shoulder-varanasi-news-c-313-1-svns1020-9047-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हमलावरों ने पैदल घर जा रहे किन्नर मारी दो गोलियां, एक कंधे पर लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हमलावरों ने पैदल घर जा रहे किन्नर मारी दो गोलियां, एक कंधे पर लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र बरहपुर गांव स्थित बीएसएनएल टावर के पास सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने पैदल घर जाते समय एक किन्नर को दो गोलियां मारीं। एक गोली बाएं कंधे में लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल किन्नर को उपचार के लिए न्यू पीएचसी लाए। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
बरहपुर गांव निवासी गंगा किन्नर (19) स्थानीय बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी। जैसे वह गांव के बीएसएनएल टावर के पास पहुंची। पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो हमलावरों ने गोली चला दी। एक गोली किन्नर को नहीं लगी। वह बचने का प्रयास करने लगी। तब तक हमलावरों ने दूसरी गोली मारी, जो उसके बाएं कंधे में जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। इधर, वारदात को अंजाम देकर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और किन्नर को उपचार के लिए न्यू पीएचसी लेकर आए। जहां सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और घायल किन्नर से घटना की जानकारी लेने में जुट गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। किन्नर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।