{"_id":"5c951b61bdec2213f22d22f2","slug":"attack-on-police-in-ballia-three-injured-including-si","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पुलिस पर हमला एसआई समेत तीन जख्मी, आठ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में पुलिस पर हमला एसआई समेत तीन जख्मी, आठ पर मुकदमा दर्ज
Fri, 22 Mar 2019 10:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार सुबह जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट में महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक एसआई व दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद एक पक्ष के सैकड़ों लोग मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर गांव में होली खेलने का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर रंग डालने के बाद उनका कपड़ा फाड़ने लगे। जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। शुक्रवार की सुबह लक्ष्मण वर्मा, केदार वर्मा सहित अन्य भाइयों के बीच खेत में जमीन का आपसी बंटवारा शांतिपूर्वक चल रहा था। तभी विपक्षी लाठी-डंडे सहित धारदार हथियार लेकर खेत में पहुंच गए और लक्ष्मण वर्मा, केदार वर्मा सहित अन्य की पिटाई शुरू कर दी। जिसमें लक्ष्मण वर्मा (60), कलावती (45), अक्षय लाल वर्मा (50), केदार वर्मा (68), दशरथ (25), सूरज (18), श्रीप्रसाद (60), ज्योति वर्मा (17), अखिलेश वर्मा (16), भरत वर्मा (55), अरविंद वर्मा (20), धनजी (27), राहुल कन्नौजिया (21), बृजेश कन्नौजिया (20) घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल लोग सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंच गए। जिसकी सूचना मिलते ही सदर कोतवाली, कदम चौराहा पुलिस चौकी, डायल 100 सहित अन्य थानों की पुलिस रघुनाथपुर (पीरपरपाती) गांव पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही एक पक्ष के घर की महिलाएं छत पर चढ़कर ईट पत्थर चलाने लगीं। इस दौरान उप निरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल राजू राव, रणजीत यादव जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों की जमकर धुनाई की। उधर, केदार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन