{"_id":"5c422bd7bdec22735c0045ab","slug":"attack-on-bhu-gaurds-after-break-lock-of-university-gate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के गेट का ताला तोड़कर गार्डों से मारपीट, भाजपा विधायक और समर्थकों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के गेट का ताला तोड़कर गार्डों से मारपीट, भाजपा विधायक और समर्थकों पर आरोप
Sat, 19 Jan 2019 12:10 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के एक भाजपा विधायक और उनके लोगों ने बीएचयू के सीरगोवर्धनपुर गेट का ताला तोड़ कर शुक्रवार की रात प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्डों से मारपीट की। ताला तोड़ने वाले लोगों के वाहन की टक्कर से एक छात्र घायल हो गया। आनन फानन में बीएचयू के सारे गेट बंद कर तलाशी शुरू कराई गई।
इसी दौरान घायल छात्र के साथी सिंह द्वार पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर लंका पुलिस मौके पर पहुंची और समझाबुझाकर मामला शांत कराया। बीएचयू प्रशासन के अनुसार सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल कर वाहन को चिन्हित करने के बाद लंका थाने पर तहरीर दी जाएगी।
भाजपा के विधायक अपने समर्थकों के साथ रात 10:30 बजे के लगभग सीरगोवर्धनपुर गेट के पास पहुंचे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्डों से गेट खोलने को कहा गया। इस पर गार्डों ने नियम का हवाला देते हुए कहा कि रात 10 बजे के बाद गेट नहीं खुलता है।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद विधायक समर्थक वाहन से नीचे उतरे और गेट पर लगा ताला तोड़ कर अंदर घुसे। इस दौरान गार्डों से गालीगलौज के साथ ही मारपीट की गई। गार्ड्स ने बीएचयू कंट्रोल रूम को सूचना दी तो सभी गेट बंद करा कर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई।

मामला शांत
बताया जाता है कि इस बीच भाजपा विधायक बीएचयू परिसर से बाहर निकल चुके थे। इसी दौरान हल्ला हुआ कि बिड़ला हॉस्टल के समीप एक छात्र वाहन की टक्कर से घायल हो गया तो उसके साथी सिंह द्वार पर पहुंच कर हंगामा करने लगे।
इसी बीच गाजीपुर जिले की एक भाजपा विधायक का काफिला भी सिंहद्वार पहुंचा तो छात्र हंगामा करने लगे। इस बीच सूचना पाकर लंका इंस्पेक्टर भी सिंहद्वार पहुंच गए और छात्रों को किसी तरह शांत कराया। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला पूरी तरह से शांत है। बीएचयू प्रशासन की ओर से तहरीर आएगी तो सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल कर कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में जब चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। जबकि चीफ प्रॉक्टर कंट्रोल ऑफिस से बात करने पर पता चला कि गाड़ी को रोका गया है। इस बारे में आगे की कार्रवाई जो होगी वह चीफ प्रॉक्टर के निर्देश पर की जाएगी।