{"_id":"60d201e5969c4d73a37f2689","slug":"attachment-of-property-worth-49-lakhs-of-accomplice-of-liquor-smuggler-in-mirzapur-under-gangster-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: शराब तस्कर के साथी की 49 लाख की संपत्ति कुर्क, गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: शराब तस्कर के साथी की 49 लाख की संपत्ति कुर्क, गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
Tue, 22 Jun 2021 09:01 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:01 PM IST
सार
अनूप मालवीय के गिरोह के सक्रिय सदस्य कमलेश मौर्या व संजय मौर्या की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई हुई। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने अनूप मालवीय की चार करोड़ 92 लाख की संपत्ति कुर्क की थी।
विज्ञापन
मिर्जापुर: शराब तस्कर के साथी की संपत्ति कुर्क करते एएसपी सिटी संजय वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर में शराब तस्कर व अनूप मालवीय के गिरोह के सक्रिय सदस्य कमलेश मौर्या व संजय मौर्या की अवैध रूप से अर्जित 49 लाख की संपत्ति गैंगेस्टर एक्ट के तहत मंगलवार को कुर्क कर ली गई। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने अनूप मालवीय की चार करोड़ 92 लाख की संपत्ति कुर्क की थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के किशुन प्रसाद की गली निवासी अनूप मालवीय पर लूट, फिरौती और मादक पदार्थ तस्करी, आबकारी अधिनियम समेत 15 मुकदमे हैं। सोमवार को पुलिस ने अनूप मालवीय की संपत्ति कुर्क करने के बाद उसके गिरोह के लोगों पर भी शिकंजा कस दिया। शराब तस्कर व अनूप मालवीय गिरोह के सक्रिय सदस्य कमलेश मौर्या व संजय मौर्या निवासी अरगजा पांडेयपुर थाना विंध्याचल की संपत्तियों को जिलाधिकारी ने कुर्क करने का आदेश दिया। इसके बाद मंगलवार को एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय ने पुलिस बल के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरगजा पांडेयपुर स्थित 30 लाख का मकान और 19 लाख के दो चार पहिया वाहन को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन