फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attached the accounts of five big house tax defaulters including hotels in Varunapar zone

वरुणापार जोन में होटल सहित पांच बड़े गृहकर बकायेदारों के खाते कुर्क

Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attached the accounts of five big house tax defaulters including hotels in Varunapar zone
गृहकर की वसूली के लिए नगर निगम ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को नगर निगम ने वरुणापार जोन में सितारा होटल समेत पांच बड़े बकायेदारों के बैंक खातों को कुर्क कर दिया।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी ने शनिवार को वरुणापार जोन में गृहकर वसूली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आठ राजस्व निरीक्षकों की वसूली समीक्षा में पाया कि गृहकर के बड़े बकायेदारों द्वारा डिमांड नोटिस एवं वांरट जारी करने के बाद भी बकाया गृहकर जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे बकायेदारों को चिन्हित करते हुए जोनल अधिकारी ने इनके बैंक खाते को कुर्क करने की नगर आयुक्त प्रणय सिंह से अनुमति मांगी गई। नगर आयुक्त ने तत्काल निर्णय लेते हुये कार्यवाही का निर्देश दिया। नगर निगम में भवन संख्या-एस 20/55 माल होटल प्रा.लि पर बकाया गृहकर 21.08 लाख है। भवन संख्या-एस 29/1 शिवपुर बकाया गृहकर 3.93 लाख, भवन संख्या-एस 25/20 सरसौली, बकाया गृहकर 3.69 लाख, भवन संख्या-एस 29/432 शिवपुर, बकाया गृहकर 94 हजार तथा भवन संख्या-सा. 4/67-167 ए दौलतपुर, बकाया गृहकर 1.26 लाख है। इन सभी भवनों पर बकाया गृहकर जमा करने तक सभी भवन स्वामियों के बैंक खाते कुर्क रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed