फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ATS investigating emails in connection with court bomb threat in varanasi

UP News: वाराणसी में 72 घंटे में दो बार कचहरी को बम को उड़ाने की धमकी, जांच कर रही एटीएस

Thu, 19 Feb 2026 04:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 04:07 PM IST
सार

वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एटीएस ई-मेल की जांच कर रही है। एटीएस के अलावा अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं। 72 घंटे के अंदर दो ईमेल से प्रशासन अलर्ट हो गया। 
 

विज्ञापन
ATS investigating emails in connection with court bomb threat in varanasi
मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कचहरी में न्यायिक और अधिवक्ताओं के चेंबर को बम से उड़ाने की 72 घंटे के अंदर ईमेल पर दो बार मिली धमकी की जांच एटीएस, कमिश्नरेट पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां कर रही हैं। जिला जज के अधिकारिक ईमेल पर धमकी के बाद कचहरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी प्रवेश और निकास द्वार पर चेकिंग हो रही है। 

विज्ञापन


अधिवक्ताओं और वादकारियों को जांच के बाद कचहरी में प्रवेश मिल रहा है। हर कोई सुरक्षा को लेकर जागरूक है। न्यायिक अधिकारियों के कार्यालयों और अधिवक्ताओं की चौकी-चेंबर की सुरक्षा को लेकर कैंट पुलिस सतर्क है। कचहरी में एलआईयू और आईबी भी सक्रिय है। बृहस्पतिवार देर रात और फिर सोमवार सुबह जिला जज के अधिकारिक ईमेल पर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 
विज्ञापन


एटीएस यूनिट की ओर से जांच की जा रही है। ईमेल की पड़ताल कराई जा रही है। फिलहाल अभी तक ईमेल भेजने वाले के बारे में पुख्ता इनपुट नहीं मिल सका है। कचहरी के सभी गेटों पर बुधवार को सख्ती से चेकिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की ओर से भी यह तय किया गया है कि बिना जांच के परिसर में किसी को भी आने नहीं दिया जाए। कान की सफाई और सामानों की बिक्री करने वालों की भी पहचान कराई जाए। आधार कार्ड से सत्यापन जरूरी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed