फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atique Ahmed has political connection with Varanasi, contested Loksabha election in 2019

Atique ahmed news: अतीक अहमद का वाराणसी से है राजनीतिक कनेक्शन, 2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

Wed, 29 Mar 2023 11:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Mar 2023 11:29 AM IST
सार

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान माफिया अतीक अहमद प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद था। अतीक ने उस दौरान घोषणा की थी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेगा। अतीक के प्रतिनिधि ने वाराणसी आकर उसका नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था।

विज्ञापन
Atique Ahmed has political connection with Varanasi, contested Loksabha election in 2019
अतीक अहमद - फोटो : ANI

विस्तार

प्रयागराज के उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा से दंडित माफिया अतीक अहमद ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ा था। जेल में रहते हुए नामांकन पत्र दाखिल कराया था। उसे 833 मत मिले थे।

विज्ञापन


वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान माफिया अतीक अहमद प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद था। अतीक ने उस दौरान घोषणा की थी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेगा। अतीक के प्रतिनिधि ने वाराणसी आकर उसका नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था।

विज्ञापन

Atique Ahmed has political connection with Varanasi, contested Loksabha election in 2019
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

अतीक को उम्मीद थी कि कोई न कोई प्रमुख राजनीतिक दल उसे समर्थन और सिंबल जरूर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव लड़ने के लिए अदालत से पैरोल भी नहीं मिल सकी। इसके बाद अतीक ने पत्र जारी कर चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की थी। मगर, तब तक देर हो चुकी थी। अतीक का नामांकन पत्र वापस नहीं हो पाया था। चुनावी मैदान से हटने के एलान के बाद भी उसे मत मिले थे।

वाराणसी में अतीक और अशरफ के पैसे से व्यापार
दिल्ली से दूसरों के नाम-पते पर अतीक और अशरफ के गिरोह के लोग होजरी, इलेक्ट्रॉनिक व कॉस्मेटिक उत्पादों के साथ ही पान मसाला मंगवाते हैं। इसके बाद वह सामान बनारस और प्रयागराज के बाजार में खपाया जाता है। यह सब बेहद ही गोपनीय तरीके से होता है। जो सामान दिल्ली से आता है, उसका सीजीएसटी व जीएसटी का भुगतान भी नहीं किया जाता है। अतीक और अशरफ के गिरोह से जुड़े इन लोगों पर भी जल्द ही शिकंजा कसे जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed