फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atiq Ashraf Murder Nine mafia including three former MLAs of Purvanchal on the target of police, here is the

Purvanchal mafia List: पुलिस के निशाने पर पूर्वांचल के तीन पूर्व विधायक सहित नौ माफिया, ये है माफियाओं की सूची

Fri, 21 Apr 2023 07:45 AM IST
किरन रौतेला पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 21 Apr 2023 07:45 AM IST
सार

पूर्वांचल के नौ माफिया पुलिस के निशाने पर हैं। शासन से वाराणसी जोन के नौ जिलों के माफियाओं की जो सूची जारी हुई है, उनमें छह नाम शामिल हैं। माफियाओं की जो सूची जारी हुई है, उन सबकी निगरानी होगी। इसकी जिम्मेदारी जोन और कमिश्नरेट पुलिस के साथ एसटीएफ को भी मिली है।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder Nine mafia including three former MLAs of Purvanchal on the target of police, here is the
पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह और पूर्व एमएलए मुख्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद माफियाओं के खिलाफ पुलिस का रुख और सख्त हो गया है। तीन पूर्व विधायक सहित पूर्वांचल के नौ माफिया पुलिस के निशाने पर हैं। शासन से वाराणसी जोन के नौ जिलों के माफियाओं की जो सूची जारी हुई है, उनमें छह नाम शामिल हैं। इसी तरह वाराणसी कमिश्नरेट के तीन माफिया बृजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ठाकुर और अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर का नाम सार्वजनिक किया गया है। सभी माफियाओं के खिलाफ मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें से तीन विधायक भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: अतीक अहमद और अशरफ को बताया पिंजरे में कैद शेर, फेसबुक पर पोस्ट लिखने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

माफियाओं की जो सूची जारी हुई है, उन सबकी निगरानी होगी। इसकी जिम्मेदारी जोन और कमिश्नरेट पुलिस के साथ एसटीएफ को भी मिली है। शासनस्तर से हर माफिया के वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल के चिह्नित नौ माफियाओं में बृजेश कुमार सिंह ही पिछले वर्ष जमानत पर जेल से बाहर आया है। बृजेश को अगस्त 2022 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। माफिया सुभाष सिंह ठाकुर फतेहगढ़ जेल में बंद है, लेकिन लगभग दो वर्ष से बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में उपचार करा रहा है। अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर बागपत जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह मिर्जापुर जेल में बंद है। विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद है। ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह कासगंज जेल में बंद है। अखंड प्रताप सिंह और रमेश सिंह काका बरेली जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Atiq Ashraf Murder Nine mafia including three former MLAs of Purvanchal on the target of police, here is the
Prayagraj News : माफिया डॉन बृजेश सिंह और विधायक मुख्तार अंसारी। - फोटो : प्रयागराज

माफियाओं की सूची

दर्ज मुकदमे             माफिया

83:                   भदोही के गोपीगंज थाना के कवलापुर निवासी व पूर्व विधायक विजय मिश्रा

75:                   आजमगढ़ के जीयनपुर थाना के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह

68:                    मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के कैथौली गांव निवासी रमेश सिंह उर्फ काका

61:                    गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाने के यूसुफपुर निवासी व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी

41:                    चौबेपुर थाना के धौरहरा निवासी व पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह

38                    आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी अखंड प्रताप सिंह

34:                   लालपुर पांडेयपुर थाना के खजुरी निवासी अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर

23:                   गाजीपुर सैदपुर थाना के मुड़ियार निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह

10:                   फूलपुर थाना के नेवादा निवासी सुभाष सिंह ठाकुर

(स्राेत- यूपी पुलिस)

मारे जा चुके अपराधी भी मोस्ट वांटेड

प्रदेश की पुलिस ने मारे जा चुके और समर्पण कर जेल जा चुके अपराधियों को भी मोस्ट वांटेड मानती है। इसका ब्योरा भी उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज है। गाजीपुर जिले के रजदेपुर देहाती के रहने वाले शिवा बिंद उर्फ शिवशंकर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अगस्त 2020 में अदालत में समर्पण करके जेल जा चुका है, लेकिन यूपी पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार वह अब भी मोस्ट वांटेड अपराधी है। इसी तरह वाराणसी के नरोत्तमपुर के रहने वाले मनीष सिंह उर्फ सोनू पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने मार्च 2022 में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, लेकिन यूपी पुलिस की वेबसाइट पर वह अब भी मोस्ट वांटेड अपराधी बना हुआ है। बिजनौर निवासी आदित्य राणा पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीते 11 अप्रैल की रात आदित्य राणा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इसके बावजूद मोस्ट वांटेड अपराधी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed