फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Athletes from stadiums and traditional wrestling arenas are ready for the regional wrestling competition; trials to be held today.

Varanasi News: प्रादेशिक कुश्ती के लिए स्टेडियम और अखाड़ों के खिलाड़ी तैयार, आज ट्रायल

Wed, 20 May 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Athletes from stadiums and traditional wrestling arenas are ready for the regional wrestling competition; trials to be held today.
प्रादेशिक अंडर-23 महिला-पुरुष कुश्ती भदोही में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ियाें का चयन ट्रायल बुधवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें महिला पुरुष वर्ग के खिलाड़ी 10 भार वर्ग में शामिल होंगे। खिलाड़ियों का वजन सुबह नौ बजे से होगा। इसके बाद अलग-अलग भारवर्ग के खिलाड़ी दांव लगाएंगे। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि प्रादेशिक कुश्ती 31 मई से 2 जून तक खेली जाएगी। इसमें पुरुष वर्ग में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन जबकि महिला वर्ग में फ्रीस्टाइल की स्पर्धा खेली जाएगी। प्रादेशिक अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ी अलग-अलग स्टेडियम और अंखाड़ों में अभ्यास शुरू कर दी है। वाराणसी जिले के खिलाड़ी अलग अलग अखाड़ों के कुश्ती मैट पर हर रोज दो सत्राें में अभ्यास कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले के खिलाड़ियों ने सिगरा स्टेडियम में अलावा अन्य एकेडमियों में बगलडूब, बनारसी मुल्तानी, काला जंग, दोहरी कुश्ती के दांव का अभ्यास किया। काशी के खिलाड़ी तुलसी घाट स्थित स्वामीनाथ अखाड़ा, सिगरा स्टेडियम, बरेका, बीएचयू शिवाजी हॉल, कज्जाकपुरा, नैपुरा अखाड़ों में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed