{"_id":"5b77e7e342c792466835e882","slug":"atal-bihari-vajpayee-asthi-kalash-yatra-in-every-district-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के हर जिले में जाएगी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के हर जिले में जाएगी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा अयोध्या, मथुरा, काशी समेत यूपी के हर जिले में जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो यूपी की हर नदियों में उनकी अस्थियों के फूल को प्रवाहित किया जाएगा। दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद पार्टी हिंदू धर्म के हर संस्कार को निभाने में जुटी है।
उनके अस्थि कलश यात्राओं की जिम्मेदारी संबंधित जिले के भाजपा पदाधिकारी निभाएंगे। प्रदेश स्तर पर इसकी मानीटरिंग प्रदेश के नेता करेंगे। इसके अलावा देश स्तर पर इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। जहां-जहां पूर्व प्रधानमंत्री की खास यादें जुड़ी हैं, उन स्थानों से गुजरते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी।
यात्रा की शुरुआत संभवत: अयोध्या से कराने पर विचार किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान वाजपेयी की रचनाओं को स्लोगन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान हर जनप्रतिनिधियों को इसमें जोड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। अटल के सपनों को साकार करने में पार्टी जी जान से जुटी है।
विज्ञापन
उधर, अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए काशी से कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गए थे। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश के मंत्री संजय राय, प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, विधायक रवींद्र जायसवाल, विधायक रवींद्र जायसवाल, एमएलसी अशोक धवन, एमएलसी चेत नारायण सिंह, एमएलसी केदारदनाथ सिंह आदि लोग पहुंचे थे।