{"_id":"5f2478478ebc3e63a04d3bed","slug":"astro-city-news-vns539041783","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्र की बदली चाल, आठ राशियों का रहेगा अच्छा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्र की बदली चाल, आठ राशियों का रहेगा अच्छा हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शुक्र ग्रह की चाल आज से बदल जाएगी। यह वृष राशि से अब मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इससे जहां आठ राशियों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी, वहीं मकर और धनु राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इससे पहले यह ग्रह वृष राशि में था।
ज्योतिषाचार्य गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि शुक्र के अपनी मित्र राशि में प्रवेश करने से मौसमी बदलाव होंगे। यह राशि परिवर्तन देश के लिए कई तरह से शुभ होगा। इसके प्रभाव से मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुंभ, वृश्चिक, तुला, सिंह राशि वालों का अच्छा समय शुरू होगा। इसके अलावा मकर और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं वहीं कन्या व कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला प्रभाव रहेगा। राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव शुक्र के राशि परिवर्तन से देश में शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है।
विरोधी ताकतें पड़ेंगी कमजोर, महंगाई होगी कम
देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहेगा। राजनैतिक नजरिये से समय अच्छा रहेगा। देश में की राजनीति में कोई नया चेहरा सामने आ सकता है। महंगाई में भी कमी आने के योग बनेंगे। अन्तरराष्ट्रीय संबंधों में सुधार हो सकता है। विरोधी शक्तियां कमजोर होंगी।
विज्ञापन
मिलेगी तरक्की
मिथुन, वृष, मेष, मीन, कुंभ, वृश्चिक, तुला, सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।
2 राशियों को रहना होगा संभलकर
शुक्र के मिथुन राशि में आ जाने से मकर और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
रहेगा मिला-जुला समय
कर्क, कन्या राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।