फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   astro

कर्क राशि में प्रवेश करेगा बुध, छह राशियों को लाभ

Sat, 01 Aug 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
astro
वाराणसी। बुध ग्रह एक अगस्त को राशि परिवर्तन कर रहा है। बुध के राशि परिवर्तन से इंटरनेट से जुड़े, कम्युनिकेशन, शेयर बाजार, कमोडिटी, मीडिया, बैंकिंग सेक्टर और रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के जीवन में बदलाव होंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को लाभ और धन लाभ हो सकता है। इनके अलावा कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। वहीं कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। सभी राशियों पर बुध का ये असर 17 अगस्त तक रहेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय के मुताबिक ये होगा असर
मेष- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के आसार। लेनदेन और निवेश संबंधी मामलों में लाभ हो सकता है।
वृष- पराक्रम बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। नौकरी और बिजनेस के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लोन या उधार दिया पैसा चुका देंगे।
मिथुन-घर में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। एक्स्ट्रा इनकम सोर्स भी मिल सकता है। निवेश और लेन-देन में भी फायदा हो सकता है।
कर्क- सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। धन लाभ के योग, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। काम के तरीका सुधारें। काम टालते हैं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। सिंह- आर्थिक स्थिति में बदलाव संभव। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी आ सकती हैं। यात्राओं में रुकावटें और समस्याएं बढ़ सकती हैं। तनाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या-धन लाभ का योग। नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोगों को बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। संतान सुख मिलेगा।
तुला-नौकरी और बिजनेस से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। विवाद सुलझ सकता है। अधिकारियों और बड़े लोगों से मदद मिल सकती है।
वृश्चिक-समय ठीक रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। लेन-देन में किस्मत का साथ। सेहत में सुधार हो सकता है।
धनु- समय ठीक नहीं है। सोच-समझकर फैसला लें। सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरीपेशा और बिजनेस वालों को भी ध्यान देना होगा।
मकर-रिश्तों में मधुरता आएगी। बिजनेस पार्टनर से भी संबंधों में सुधार होगा। कारोबार में नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर बोलें।
कुंभ- फायदा होगा। इनकम बढ़ेगी। सेविंग बढ़ेगी। नई नौकरी के ऑफर। संभलकर रहें। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
मीन- चुनौतीपूर्ण समय है। एकाग्रता में कमी आ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोग रहें सावधान। सुख-सुविधाओं में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed