Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assistant bank manager arrested for dowry death

Varanasi News: दहेज हत्या का आरोपी असिस्टेंट बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Assistant bank manager arrested for dowry death
शिवपुर। थाना क्षेत्र के महादेवपुरम कॉलोनी में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली काजल (26) के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पति नितेश कुमार सिंह को फुलवरिया से गिरफ्तार किया। नितेश बैंक ऑफ इंडिया मलदहिया में असिस्टेंट मैनेजर है। काजल ने 27 फरवरी को फंदा लगाकर जान दे दी थी। 18 दिन पहले ही उसने 9 फरवरी को पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें महिला ने लिखा था कि उसके माता-पिता ने उसे बहुत प्यार से पाला, लेकिन ससुराल में वह प्यार नहीं मिला। पिता नीरज राय की तहरीर पर 27 फरवरी को पति नितेश कुमार सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पति नितेश कुमार सिंह पूरे परिवार के साथ घटना के बाद से फरार चल रहा था। शिवपुर थाने की टीम ने शुक्रवार को फुलवरिया क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article