फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   assi to Rajghat will be underground wire in one year

अस्सी से राजघाट तक एक साल में भूमिगत हो जाएंगे तार

Fri, 23 Dec 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 23 Dec 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
assi to Rajghat will be underground wire in one year
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के कबीर नगर में आईपीडीएस के मॉडल वर्क का निरीक्षण करने के बाद अब इसके कार्यों मेें और तेजी आने की उम्मीद है। अब अस्सी से राजघाट के बीच बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे। इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत यहां 1100 किलोमीटर भूमिगत केबिल बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

 

हेरिटेज पोल लगाए जाएंगे। बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा। पिछले साल 18 सितंबर को वाराणसी से ही आईपीडीएस की  शुरुआत हुई थी। कबीर नगर में आईपीडीएस के मॉडल वर्क के निरीक्षण के दौरान पीएम ने अधिकारियों से शहर के अन्य हिस्सों में इस योजना के कार्यों के बारे में जानकारी की।

विज्ञापन

 

कबीर नगर में कराए गए कार्यों का डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया था। बिजली विभाग और आईपीडीएस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कालोनी में करीब 58 किलोमीटर लंबी भूमिगत केबिल बिछाई गई है। हेरिटेज पोल भी लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईपीडीएस योजना से जुड़े अधिकारी अनिल वर्मा, राधिका झा ने पीएम को बताया कि योजना के तहत होने वाले कार्यों की मानीटरिंग के लिए काशी आईपीडीएस ऐप और वेब पोर्टल भी तैयार किया गया है। योजना के पारदर्शी और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए यह पहल की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed