एशियन गेम्स: हॉकी में भारत ने जीता स्वर्ण तो वाराणसी में मना जश्न, खिलाड़ियों ने लगाए भारत माता के जयकारे
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने खिताबे मुकाबले में जापान को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। भारत के विजेता घोषित होते ही वाराणसी में जश्न मनाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने खिताबे मुकाबले में जापान को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। भारत ने जापान को 5-1 से मात दी। भारत के विजेता घोषित होते ही वाराणसी में जश्न मनाया गया। खिलाड़ियों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम का जयघोष कर खुशी का इजहार किया। सभी ने कहा कि अब ओलंपिक में भी टीम इंडिया का डंका बजेगा।
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने के साथ-साथ 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय हॉकी टीम में वाराणसी के भगतपुर निवासी ललित उपाध्याय शामिल हैं। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर परमानंदपुर में हॉकी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को बधाई दी।
खिलाड़ियों ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के गौरव को वापस दिलाने का काम हॉकी टीम कर रही है। एशियन गेम्स में हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवशाली पल बनाने का मौका अवसर दिया है। इस मौके पर वाराणसी हॉकी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी अकरम महमूद, कोच इदरीश अहमद, भइया लाल समेत दर्जनों हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: हॉकी में भारत ने जीता स्वर्ण, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया
वहीं ओलंपियन विवेक सिंह एकेडमी में भी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। इस मौके पर एकेडमी के निदेशक गौरीशंकर सिंह, पूर्व ओलंपियन राहुल सिंह और पूर्व खिलाड़ी सतनाम वत्स समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।