फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ASI team came out after survey in Gyanvapi campus artifacts captured in camera

Gyanvapi: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के बाद बाहर निकली एएसआई की टीम, कलाकृतियां कैमरे में कैद

Sat, 12 Aug 2023 05:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 05:29 PM IST
सार

ज्ञानवापी परिसर में शनिवार को 9वें दिन का एएसआई सर्वे  पूरा हो गया। सुबह नौ बजे से शाम पांच तक सर्वे की कार्रवाई चली। एएसआई ने अत्याधुनिक मशीनों से परिसर के अलग-अलग हिस्सों का सर्वे किया। निर्माण शैली व अन्य कलाकृतियों को कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन
ASI team came out after survey in Gyanvapi campus artifacts captured in camera
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के बाद बाहर निकली एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का अहम चरण शनिवार को 9वें दिन पूरा हो गया। सुबह नौ बजे से शाम पांच तक सर्वे की कार्रवाई चली।  दोपहर में लंच ब्रेक और नमाज के कारण करीब डेढ़ घंटे सर्वे प्रकिया को रोका गया। एएसआई टीम ने इतने दिनों में भवन की छत सहित हर हिस्से की नाप-जोख के साथ निर्माण शैली और प्रयुक्त सामग्री की बारीकी से पड़ताल की है। कई तरह की मशीनों के जरिए मिले तथ्यों को रिकॉर्ड लिया गया है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्ववेश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट दो सितंबर तक पेश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। थोड़ी देर बाद वादी और उनके अधिवक्ता भी ज्ञानवापी परिसर पहुंचे। एएसआई ने अत्याधुनिक मशीनों से परिसर के अलग-अलग हिस्सों का सर्वे किया। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में निर्माण शैली व अन्य कलाकृतियों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन


शाम पांच बजे टीम बाहर निकली और गंतव्य के लिए रवाना हो गई।  बीते गुरुवार को जिला जज की अदालत ने आदेश दिया था कि एएसआई, वादी, प्रतिवादी, शासकीय अधिवक्ता और किसी अधिकारी को टिप्पणी करने और बयान देने का अधिकार नहीं है। रविवार सुबह एएसआई टीम ज्ञानवापी में सर्वे के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस की गली-गली में गूंजा नारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख

ज्ञानवापी पर बयानबाजी और टिप्पणी की तो सख्ती से निपटेगा प्रशासन

ASI team came out after survey in Gyanvapi campus artifacts captured in camera
ज्ञानवापी में सर्वे - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे पर जिला जज की अदालत के आदेश के बाद पुलिस व प्रशासन ने अपनी निगरानी और बढ़ा दी है। ज्ञानवापी पर बयानबाजी और टिप्पणी करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।  सर्वे से संबंधित सभी बयानों पर पुलिस और प्रशासन की अब पैनी नजर है। सोशल मीडिया की विशेष रूप से निगरानी की जा रही है।

जिस किसी के बयान से भी ऐसा प्रतीत हुआ कि अदालत के आदेश का उल्लंघन हो रहा है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन और कमिश्नरेट के अफसर दोनों पक्षों के साथ बैठक कर उनसे संयम बरतने की लगातार अपील कर रहे हैं। दोनों पक्षों को लगातार समझाया भी जा रहा है कि सद्भाव बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed