फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: बनारस की गली-गली में गूंजा नारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख

Sat, 12 Aug 2023 12:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 12:28 PM IST
सार

हाथों में तिरंगा और लबों पर देशभक्ति के तराने। कदम-कदम पर भारत माता की जय... वंदे मातरम... इंकलाब जिंदाबाद....के गगनभेदी जयकारे शनिवार सुबह वाराणसी शहर की सड़कों पर गूंजने लगे। यह दृश्य था अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’  का। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam tiranga yatra in varanasi slogan echoed in every street of Banaras
वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

हाथों में तिरंगा और जुबां पर मां तुझे प्रणाम। वंदेमातरम और भारत माता का जयघोष। जोश, जज्बा और जुनून के साथ इंकलाब जिंदाबाद। अमर उजाला अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार सुबह 8 बजे  वाराणसी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूरा शहर उमड़ पड़ा। राजकीय क्वींस कॉलेज से मैदागिन चौराहे तक राष्ट्रभावना का सैलाब हिलोरे लेता रहा। स्वतंत्रता के गौरवशाली 76वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। रास्ते में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Maa Tujhe Pranam tiranga yatra in varanasi slogan echoed in every street of Banaras
वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

देश के वीर बलिदानियों को समर्पित रैली को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के गेट से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह और एजीआर ऑटोमोबाइल के प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता मौजूद रहे। आगे-आगे डीजे सिस्टम और फिर पीछे दो पंक्ति में छात्र-छात्राए गगनभेदी नारे बोलते आगे चलते जा रहे थे।

Maa Tujhe Pranam tiranga yatra in varanasi slogan echoed in every street of Banaras
तिरंगा यात्रा के हरी झंडी दिखाते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

देशभक्ति से ओतप्रोत गीत..., हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष करते स्कूली बच्चे...जोश व उत्साह से लवरेज माहौल देख सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी तालियां बजाईं। बाइकर क्लब की टीम भी बाइक पर तिरंगा कलर की पगड़ी पहनकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ती जा रही थी। डीजे के साथ बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam tiranga yatra in varanasi slogan echoed in every street of Banaras
तिरंगा यात्रा को डीएम एस राजलिंगम ने किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

ऐ मेरे वतन के लोगों... जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करतीं हैं बसेरा... यह देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का.. जैस गीतों पर राष्ट्रनायकों के शौर्य का गान होता रहा। कदम-कदम पर भारत माता की जय... वंदे मातरम... इंकलाब जिंदाबाद....के गगनभेदी जयकारे शनिवार सुबह वाराणसी शहर की सड़कों पर गूंजने लगे।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam tiranga yatra in varanasi slogan echoed in every street of Banaras
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों से स्काउट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट के साथ ही बैंड बजाते छात्र-छात्राओं का भी उत्साह भी देखते ही बन रहा था।  राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा जगतगंज, तेलियाबाग तिराहा से सिंह निकेतन मलदहिया होते हुए सरदार पटेल प्रतिमा मलदहिया, लहुराबीर के बाद वापस क्वींस इंटर कॉलेज आकर समाप्त हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed