{"_id":"658004a5524f83f32b0f9b77","slug":"asi-presented-gyanvapi-survey-report-in-sealed-envelope-in-court-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Survey: ASI ने सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश की सर्वे रिपोर्ट, 21 दिसंबर को आएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Survey: ASI ने सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश की सर्वे रिपोर्ट, 21 दिसंबर को आएगा फैसला
Mon, 18 Dec 2023 04:11 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 18 Dec 2023 04:11 PM IST
सार
कोर्ट में रिपोर्ट पेश होने से पहले ही मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में आवेदन देकर मांग की थी कि रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में ही पेश किया जाए। बीते 11 दिसंबर को सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट की तबीयत खराब होने पर रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Gyanvapi Survey
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर में हुए सर्वे की रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को जिला जज की अदालत में सीलबंद लिफाफे में पेश की। इससे पहले ही मुस्लिम पक्ष ने इसे लेकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट की कॉपी दिए जाने का अनुरोध किया। कहा सुप्रीम कोर्ट ने कभी यह नहीं कहा सील बंद रिपोर्ट पेश किया जाए, जबकि अंजमुन ने रिपोर्ट लीक नहीं करने का अनुरोध किया। वहीं जिला जज ने कहा कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का आदेश देखने के बाद 21 दिसंबर को इस संबंध में आदेश पारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट पेश करने से पहले मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में आवेदन देकर मांग की थी। कहा था कि वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में हुए सर्वे की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में एएसआई पेश करे। कहा है कि बगैर हलफनामे के किसी को भी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की इजाजत न दी जाए।
बीते 11 दिसंबर को एएसआई की ओर से कहा गया था कि सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट अविनाश मोहंती का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने और तबीयत खराब होने की वजह से वह अदालत में पेश होकर रिपोर्ट दाखिल कर पाने में असमर्थ हैं। इसलिए रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय और दिया जाए। इस पर जिला जज की अदालत ने एक हफ्ते की मोहलत और देते हुए रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 18 दिसंबर की तिथि नियत की थी।