फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ashwagandha-Shrikhand Mixture will prevent infection in BHU

Research: अश्वगंधा-श्रीखंड का मिश्रण रोकेगा संक्रमण, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता; वैज्ञानिकों ने किया ये दावा

Wed, 27 Aug 2025 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Aug 2025 04:19 PM IST
सार

भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति व बीएचयू के डेयरी विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देशन में ये रिसर्च किया गया है। 

विज्ञापन
Ashwagandha-Shrikhand Mixture will prevent infection in BHU
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

बीएचयू समेत देशभर के वैज्ञानिकों ने अश्वगंधा और श्रीखंड को मिलाकर एक प्राकृतिक इम्यूनोमॉड्यूलेटर बनाया है। दावा है कि ये टायफॉइड के लिए जिम्मेदार साल्मोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकेगा। वहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाएगा। शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल लेटर्स इन एनिमल बायोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। 

विज्ञापन


भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति व बीएचयू के डेयरी विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देशन में ये रिसर्च किया गया है। उन्होंने बताया कि अश्वगंधा और श्रीखंड को मिलाकर हमने एक ऐसा खाद्य विकसित किया है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। राजीव गांधी विश्वविद्यालय डॉ. अशोक यादव और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के डॉ. अमन राठौर ने भी इस पर काम किया है। 
विज्ञापन


72 चूहों पर हुआ शोध 
प्रयोग में 72 एल्बिनो चूहों को साल्मोनेला से संक्रमित किया गया। 30 दिनों तक चले इस परीक्षण में पाया गया कि अश्वगंधा मिश्रित श्रीखंड खाने वाले चूहों का भार बढ़ा। खून में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम पाया गया। उनके आंत और मल में साल्मोनेला बैक्टीरिया की संख्या कम हो गई थी। इनके शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र की सक्रियता भी ज्यादा पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed